up tgt notification 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 23 अक्टूबर 2026 को सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम) यानी TGT के 17,735 पदों की अधिसूचना जारी की है। आवेदन 24 अक्टूबर से शुरू होंगे और लिखित परीक्षा 23 व 24 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। ये पद एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए हैं और इस बार इंटरव्यू नहीं होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
आवेदन (OTR) शुरू | 24 अक्टूबर 2026 |
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 23 नवम्बर 2026 |
संशोधन की अंतिम तिथि | 26 नवम्बर 2026 |
लिखित परीक्षा | 23 व 24 दिसम्बर 2026 |
रिक्तियों का विवरण
कुल 17,735 पदों में बालक विद्यालयों के 16,193 और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद हैं। वर्गवार बँटवारा: सामान्य 6,704, SC 3,698, ST 13, OBC 4,438 और EWS 2,882।
17 विषयों में सबसे ज़्यादा पद हिन्दी (2,791), अंग्रेज़ी (2,517), विज्ञान (2,493), सामाजिक विज्ञान (2,482) और गणित (2,349) में हैं। संस्कृत में 1,289 और शारीरिक शिक्षा में 849 पद हैं।
आवेदन शुल्क, आयु और वेतन
शुल्क: सामान्य / OBC / EWS ₹1,000, SC / ST ₹500, दिव्यांगजन ₹300 (कार्ड या नेट बैंकिंग से)।
आयु: 01 जुलाई 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष, अधिकतम 62 वर्ष। जन्मतिथि हाई स्कूल प्रमाण-पत्र से मानी जाएगी।
वेतनमान: लेवल-7, ₹44,900 से ₹1,42,400।
शैक्षिक योग्यता
हर विषय के लिए संबंधित विषय के साथ स्नातक में 50% या परास्नातक में 45% अंक, NCTE मान्य B.Ed. और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6–8) की TET उत्तीर्ण होना ज़रूरी है। पात्रता परीक्षा का वैध प्रमाण-पत्र 30 जून 2027 तक होना चाहिए।
हिन्दी: इंटरमीडिएट में संस्कृत या उत्तर मध्यमा भी ज़रूरी।
विज्ञान: स्नातक में भौतिकी और रसायन दोनों; जीव विज्ञान: जन्तु और वनस्पति विज्ञान दोनों।
सामाजिक विज्ञान: इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में से कोई दो विषय।
शारीरिक शिक्षा: B.Ed. की जगह B.P.Ed. या B.P.E.
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे – 30 सामान्य ज्ञान और 90 संबंधित विषय से। कुल अंक 360 और समय 2 घंटे है। सही उत्तर पर +3 और गलत उत्तर पर −1 अंक मिलेगा। बराबर अंक होने पर स्नातक प्रतिशत, फिर B.Ed. प्रतिशत और फिर अधिक आयु देखी जाएगी।
Download Notification PDF
परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र
परीक्षा केंद्र जनपद मुख्यालयों पर बनाए जाएँगे और किसी भी जनपद में केंद्र मिल सकता है। परीक्षा जनपद की सूचना परीक्षा से 10 दिन पहले और प्रवेश पत्र 3 दिन पहले वेबसाइट पर मिलेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को स्क्राइब की सुविधा और हर घंटे 20 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
आवेदन कैसे करें
upessc.up.gov.in पर One Time Registration (OTR) करें।
TGT फॉर्म में विषय और वर्ग (बालक या बालिका) चुनें।
फोटो-हस्ताक्षर (10–100 KB) और प्रमाण-पत्र PDF (20–200 KB) अपलोड करें।
शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें और तीन प्रतियाँ रखें।
एक विषय में केवल एक वर्ग का आवेदन मान्य होगा। महिलाएँ दोनों वर्गों के लिए पात्र हैं, पर पुरुष बालिका विद्यालयों के लिए पात्र नहीं हैं। आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।









